बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने के लिए किसी बढ़िया कंपनी की तलाश में है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक बैंक के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं. दरअसल, हम सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) की बारे में बातचीत कर रहे है. इस बैंक की शेयर की कीमतों में आज तकरीबन सात पर्सेंट से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है.
कंपनी के नेट प्रॉफिट में जबरदस्त इजाफा
कंपनी के शेयर की कीमतों में तेजी की वजह से नेट प्रॉफिट में भी काफी उछाल देखने को मिला है. कंपनी की तरफ से जारी किए गए नतीजा के अनुसार नेट प्रॉफिट में 28% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 4603 करोड रुपए से ज्यादा रहा. 1 साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3500 करोड रुपए के आसपास था.
दिसंबर तिमाही में यूनियन बैंक की आय 4420 करोड रुपए रही. सालाना आधार पर कंपनी की आय में भी 17% की तेजी देखने को मिली है. अगर आप भी ऐसे ही किसी शेयर्स की तलाश कर रहे थे, जो आपको शानदार रिटर्न दे तो आप इस बैंक के शेयर्स में इन्वेस्ट कर सकते हैं.
आज कीमतों में आई 7% की तेजी
बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम भी 0.8% बढा है, जिसके बाद यह 9240 करोड रुपए तक पहुंच गया है. 1 साल पहले इसी तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम 9168 करोड रुपए था. पिछले 1 साल की बात की जाए, तो इस बैंक के शेयर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए. इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमतों में 20% की गिरावट देखने को मिली. आज बैंक के शेयर की कीमतो मे 7% से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है.
