नई दिल्ली | जल्द ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से साल 2025 का बजट पेश किया जाएगा, इन दिनों बजट से जुड़ी हुई कई खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. बजट को लेकर काफी अनुमान जताया जा रहा है कि किसानों को भी बड़ा तोहफा दिया जा सकता है, आज हम आपके बजट से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
अबकी बार बजट में किए जाएंगे ये बड़े ऐलान
बजट में पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है, किसान भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबरें सामने आ रही है कि फिलहाल देश के करीब 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6000 की आर्थिक सहायता राशि मुहैया करवाई जाती है, अब इसे बढ़ाकर 12000 रूपये किया जा सकता है.
गैस सिलेंडर की कीमतों में आ सकती है बड़ी कमी
इसके विपरीत घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, तेल मंत्रालय की तरफ से सरकार से एलपीजी सब्सिडी के लिए 40000 करोड रुपए के आवटन की मांग की गई है, इससे तेल कंपनियों को होने वाले नुकसान की भी भरपाई की जा सकेगी इस प्रकार की गई खबरें भी सामने आ रही है. पिछले केंद्रीय बजट में सरकार की तरफ से सोने पर आयात शुल्कों को काम किया गया था, इससे कीमती धातु और आभूषणों की मांग बढ़ गई थी.
1 फरवरी को पेश होगा नया बजट
इस साल भी उद्योग जगत और विशेषज्ञों को उम्मीद है कि सरकार टैक्स के बोझ को कम करने पर विचार विमर्श कर सकती है. इसके अलावा भी बजट में कई बड़े ऐलान किया जा सकते हैं. कल्याण ज्वेलर्स, पीसी ज्वेलर्स, गोल्डन इंटरनेशनल और स्काई गोल्ड जैसी बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के शेयर्स पिछले 1 साल में 167 परसेंट तक बढ़ चुके है. जल्द ही बजट से जुड़ी हुई अटकलों पर विराम लग जाएगा, 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से नया बजट पेश किया जाएगा.
