नई दिल्ली | नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) एक वर्षीय बीएड के बाद अब MEd कोर्स को भी एक वर्ष का करने की तैयारी कर रहा है. सके लिए एनसीटीई में एक बैठक भी हो चुकी है. उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि सत्र 2026- 27 में एक वर्षीय एमएड कोर्स की शुरुआत हो जाएगी. एनसीटीई ने कुछ वक़्त पहले एक वर्षीय बीएड कोर्स को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया था. अभी तक एमएड कोर्स के लिए 2 वर्ष का समय होता है.
तीनों कैटेगरी के छात्र 1 साल में कर सकेंगे एमएड
एनसीटीई के सूत्रों के अनुसार, एक वर्ष के मास्टर प्रोग्राम के लिए टीचिंग संस्थानों से 2025 में आवेदन मांगे जायेंगे. एनसीटीई का कहना है कि चाहे किसी उम्मीदवार ने एक साल का बीएड किया हो, 2 साल का स्नातक टीचिंग प्रोग्राम किया हो या फिर चार साल का इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी कोर्स) किया हो, तीनों कैटेगरी में छात्र एक साल का एमएड कर सकते है. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 की सिफारिशों के आधार पर यूजीसी ने जून 2024 में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज को शुरू करने के लिए नई गाइडलाइन घोषित की थी.
18 महीने के NIOS डीएलएड को मिली मान्यता
उन्हीं दिशा- निर्देशों के तहत, 1 साल के एमएड कोर्स को शुरू किया जा रहा है. राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) ने 18 महीने के NIOS डीएलएड को मान्यता दे दी है. एनसीटीई ने एनआइओएस को मान्यता देने से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने के लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को लेटर लिख दिया है. शिक्षा विभाग ने भी बीपीएससी को भी पत्र भेजा है.
रिजल्ट नहीं हो पाया था जारी
इस लेटर के जरिये दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट मांगी गयी है. इस लेटर के बाद आयोग एनआइओएस डीएलएड प्रशिक्षित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में लगा है. दूसरे चरण में डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, पर कोर्ट के आदेश के बाद इनका रिजल्ट घोषित नहीं किया गया था.
28 नवंबर 2023 से लागू रहेगा ऑर्डर
अब एनसीटीई के आदेश के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को एक बार फिर से आशा की किरण दिख रही है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 28 नवंबर 2023 को आदेश दिये गये और यह इसी तिथि से ही लागू रहेंगे. कोर्ट के इस आदेश को लागू करने के लिए एनसीटीई ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा आयोगों, केवीएस को पत्र भेज दिया है.
