नई दिल्ली | फ़रवरी महीने के पहले ही दिन एक अच्छी खबर सामने आई है. आज यानि 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025- 26 का आम बजट पेश किया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही लोगों के लिए यह खबर राहत लेकर आई है. बता दें कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 7 रूपए की कटौती हुई है.
कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत
इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 7 रूपए की कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई कीमत 1797 रूपए हो गई है, जबकि पहले 1804 रूपए का मिल रहा था. मुंबई में अब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1749.50 रुपये का मिल रहा हैं, जबकि पहले 1756 रूपए कीमत थी.
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1907 रूपए हो गई है जबकि पहले 1911 रूपए का मिल रहा था. चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1959.50 रुपये हो गई है. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों जैसे- होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य पदार्थों की दुकानों, फूड स्टॉल और शादी-ब्याह में होता है.
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1 अगस्त 2024 के बाद से ही स्थिर बने हुए हैं.
