बजट में किसानों को मिली खुशखबरी, वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली | केंद्र सरकार आज वित्त वर्ष 2025- 26 का आम बजट (Budget 2025) पेश कर रही है. बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आठवीं बार बजट पेश कर रही है. देश भर के लोगों की बजट पर नजरें हैं. बजट में किसान, महिलाएं, युवा और नौकरीपेशा लोगों सहित अन्य वर्गों के लिए भी बड़े ऐलान किए गए हैं.

Kisan Fasal

किसानों को बड़ा तोहफा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपए करने का आज बजट में ऐलान किया है. वहीं, कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए 5 साल तक मिशन मोड पर काम होगा. इससे देश के कपड़ा उद्योग को मजबूती मिलेगी. आगामी 6 साल में मसूर, उड़द और तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  अल- फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर को कोर्ट से नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी

निर्मला सीतारमण ने कहा कि फसलों की उपज बढ़ाने के लिए पीएम धन- धान्‍य योजना शुरू की जाएगी. इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा. राज्य सरकारों के सहयोग से देश के 100 जिलों में यह योजना चलाई जाएगी. एमएसएमई के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया है. डेयरी और मत्स्य पालन करने पर 5 लाख रूपए का लोन मिलेगा.

नौकरीपेशा लोगों को सौगात

12 लाख रूपए तक की आय पर टैक्स नहीं देना होगा. पिछल 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल किया जा सकेगा. बुजुर्ग नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.