दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, फटाफट चेक करें DMRC की नई टाइमिंग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन माने जाने वाली मेट्रो (Delhi Metro) से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के लिए 5 फरवरी और मतगणना के लिए 8 फरवरी को सभी लाइनों पर मेट्रो की सेवाएं सुबह जल्दी शुरू हो जाएगी.

Metro

DMRC ने दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस अनुज दयाल ने बताया कि 5 फरवरी और 8 फरवरी को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी. चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

उन्होंने बताया कि इन दोनों दिनों में सुबह 4 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक हर आधे घंटे में मेट्रो की सुविधा उपलब्ध रहेगी. सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो सेवा सुचारू रूप से जारी रहेगी. इसके अलावा, चुनाव ड्यूटी के बाद देर से लौटने वाले मतदान अधिकारियों/ कर्मचारियों की सुविधा के लिए भी सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाओं को 5 और 6 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि को बढ़ाया जाएगा.

रात को इस समय तक मिलेगी मेट्रो की सेवाएं

रेड लाइन पर मेट्रो सेवा का समय रात 11 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक किया गया है. येलो लाइन पर मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली तक रात 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक और समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक रात 11 बजे से 11.45 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

यह भी पढ़े -  गर्मी से बचने का अनोखा जुगाड़, ATM को बना लिया बेडरूम, Video वायरल

ब्लू लाइन पर रात 11.50 बजे तक मेट्रो सेवाएं बढ़ाई जाएगी, जबकि वायलेट लाइन पर इसका समय बढ़ाकर 12 बजे और 1 बजे किया गया है. पिंक लाइन के स्टेशन से आखिरी मेट्रो रात साढ़े 11 बजे, मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम व बोटैनिकल गार्डन स्टेशन से रात 12 बजे, ग्रे लाइन पर ढासा बस स्टैंड से द्वारका के लिए रात 11:45 बजे और द्वारका से ढासा बस स्टैंड के लिए रात 1 बजे तक मेट्रो सेवा मिलेगी. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के स्टेशन से रात 12:35 बजे आखिरी मेट्रो सेवा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.