नई दिल्ली, BSNL New Recharge Plan | सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड की तरफ से हाल ही में अपना एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है. आज हम आपको इसी प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. पिछले साल जुलाई महीने में टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि की गई थी, तभी से ही यूजर्स ने अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करवा लिया था.
BSNL का नया रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल की तरफ से लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के लिए एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है. अगर आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको बार- बार रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. हम बीएसएनएल के 1,999 रूपये वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं, यह प्लान पूरे 12 महीने यानी कि 1 साल की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. एक बार अगर आप रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपके पूरे साल रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ- साथ कुल 600 जीबी डाटा भी मिल रहा है.
अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 6GB डाटा
यह प्लान कॉलिंग और डाटा यूजर्स दोनों के लिए एकदम बेहतरीन चॉइस साबित होने वाला है. जानकारी देते हुए बताया गया कि इस प्लान में हर दिन के लिए कोई भी डाटा लिमिट नहीं है यानी कि आप 600 जीबी डाटा को चाहे, तो 1 दिन में भी या फिर 1 साल तक यूज कर सकते हैं. अन्य टेलीकॉम कंपनियों के पास इस प्रकार का कोई भी रिचार्ज प्लान नहीं है, यह रिचार्ज प्लान उन्हें कड़ी टक्कर दे रहा है.
अगर आप भी बीएसएनएल के ग्राहक और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में थे, तो निश्चित रूप से बीएसएनल का यह नया रिचार्ज प्लान आपको काफी पसंद आने वाला है.
