हरियाणा में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटी ने मां को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

चरखी दादरी | हरियाणा के चरखी दादरी से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. हत्या के बाद वह शव को खेतों में छोड़कर फरार हो गई. जैसे ही पुलिस को इस मामले की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि, इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Dead Body Death Maut compressed

पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला गांव पैतांवास कलां का बताया जा रहा है. यहाँ रहने वाली 45 वर्षीय ऊषा देवी का शव खेतों में पड़ा मिला, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब ऊषा देवी के पति से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पति ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी निक्कू (22) मां को बहला-फुसलाकर खेतों की तरफ ले गई थी और वहीं कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर फरार हो गई.

बेटी है तलाकशुदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऊषा देवी के पति सुनील कुमार ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी निक्कू का करीब 16 महीने पहले तलाक हो गया था, लेकिन वह फिर भी अपने पति के साथ रह रही थी. दिसंबर 2024 में, निक्कू के पति अजय ने उसकी छोटी बहन नेहा (18) को भगाकर ले गया और निक्कू को उसके मायके में छोड़ दिया. तभी से निक्कू घर में झगड़ा कर रही थी. हत्या के बाद वह अपने पहले पति अजय के पास भिवानी भाग गई और अपने बच्चों को भी साथ ले गई.

मृतका के पति ने लगाए आरोप

पीड़िता के पति सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि इस हत्या की साजिश में सिर्फ निक्कू ही नहीं, बल्कि अजय, अजय की पत्नी नेहा और उसकी बहन भी शामिल हैं. उसने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे हत्याकांड की जांच कर रही है और जल्द ही इस घटना पर बड़ा खुलासा हो सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts