रेपो रेट में बदलाव से खुशखबरी: कई सालों के बाद 0.25 फीसदी की कमी, अब लोन होंगे सस्ते

फाइनेंस डेस्क | हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की तरफ से रेपो रेट में बड़ा बदलाव किया गया है, जानकारी देते हुए बताया गया कि आरबीआई ने ब्याज दरों को 6.5% से घटकर 6.25% कर दिया है. अब आपके सभी प्रकार के लोन सस्ते होंगे और EMI भी घटने वाली है, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की तरफ से सुबह 10:00 बजे मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में किए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी गई. आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

rbi

अब सस्ते होंगे सभी प्रकार के लोन

RBI की तरफ से मई 2020 में आखिरी बार रेपो रेट में 0.40% की कटौती की गई थी, अब इसे 4% कर दिया गया था हालांकि मई 2022 में रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया गया था जो मई 2023 में जाकर कहीं रुका था. इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 2.5% तक की बढ़ोतरी की और इसे 6.5% तक पहुंचा दिया था, इस तरह 5 साल बाद रेपो रेट में अब कमी की गई है.

दिखाई देगा लोन पर रेपो रेट में कमी का प्रभाव

बता दे कि Loan दो प्रकार की होते है, एक फिक्स्ड और एक फ्लोटर. फिक्स में आपका लोन पर ब्याज शुरू से आखरी तक एक जैसा ही रहता है, इस पर रेपो रेट में बदलाव का किसी प्रकार का कोई भी प्रभाव दिखाई नहीं देता. वही फ्लोटर रेट के बारे में बातचीत की जाए, तो इस पर रेपो रेट के बदलाव का प्रभाव दिखाई देता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

ऐसे में अगर आपने फ्लोटर ब्याज दर पर लोन लिया है, तो अब आपकी ईएमआई घटने वाली है. अगर आपने पहले तरीके से लोन ले रखा है, तो आपको उसी हिसाब से इंटरेस्ट रेट की पेमेंट करनी होगी. वहीं, दूसरी तरफ अगर आपने फ्लोटर रेट ऑफ इंटरेस्ट के जरिए लोन लिया हुआ है, तो अब आपको 0.25% ब्याज का भुगतान करना होगा. इस खबर को सुनकर लोन उपभोक्ता भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.