मेवात में विकास और रोजगार की नई कहानी लिखेगी दिल्ली- अलवर रेल परियोजना, इन प्रोजेक्ट्स की भी मिलेगी सौगात

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार काे चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आल इंडिया मेवाती पंचायत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान ऑल इंडिया मेवाती पंचायत के प्रतिनिधियों ने मेवात में रेलवे लाइन बिछाए जाने की परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर सीएम सैनी का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया.

Indian Railways Train 1

रोजगार और विकास की नई इबारत लिखेगी रेल

सीएम नायब सैनी ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्र व हरियाणा राज्य की डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास के कार्य कर रही है. इसी कड़ी में शहीद हसन खान मेवाती से प्रेरणा लेते हुए मेवात में विकास के कार्य कर रही है. मेवात को रेलमार्ग से दिल्ली व अलवर से सीधा जोड़ने के लिए यहां पर रेल परियोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा. इसके लिए सरकार ने बजट का प्रावधान कर दिया है.

उन्होंने कहा कि मेवात में रेलमार्ग का निर्माण होने से न सिर्फ मेवात के लोगों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत देश के 115 पिछड़े जिलों को चिह्नित किया गया है और इनमें नूंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले आकांक्षी जिला अंकित किया है. प्रधानमंत्री स्वयं इस जिले के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि व कौशल विकास से संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

जल्द मिलेगी इन प्रोजेक्ट्स की सौगात

सीएम नायब सैनी ने बताया कि मेवात क्षेत्र में 178 एकड़ जमीन पर एलटीएल बैटरी उद्योग लगेगा. इसमें 7197 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इस परियोजना से मेवात क्षेत्र के करीब 7 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा. इसी तरह से सरकार ने मेवात क्षेत्र में आईएमटी स्थापित करने का निर्णय लिया है. इससे इस क्षेत्र में उद्योंगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ही नतीजा है कि मेवात क्षेत्र में नए- नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं.

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि मेवात क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से नए उपकरण लगाए गए हैं. जमालगढ़ व सुनहेरा गांव में करीब 9 करोड़ 42 रुपये की लागत से रैनीवैल बनाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को पीने के पानी की दिक्कत नहीं रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.