नई दिल्ली, PM Kisan Yojana New Update | अगर आप भी किसान है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. पिछले काफी समय से किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जल्द ही, उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.
खुशी से झूम उठे किसान
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होने वाली है, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर होंगे और वहीं से ही किसानों के लिए 19वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे. इससे किसान भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं, अब तक इस योजना की 18 किस्त जारी हो चुकी है.
पीएम किसान योजना के जरिए किसानों को हर साल 6,000 रूपये की सहायता राशि दी जाती है, यह राशि एक साथ ना मिलाकर 3 सामान किस्तों में मिलती है. हर-चार महीने में किसानों के खातों में 2,000 रूपये ट्रांसफर कर दिए जाते हैं.
इस प्रकार चेक करें स्टेटस
- इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको इस योजना के बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- अब आधार नंबर और फिर बैंक डिटेल इंटर करने के लिए कहा जाएगा.
- जैसे ही आप गेट डेटा के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपको पता चल जाएगा कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं.
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आपने ई केवाईसी करवा रखी हो. तभी आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है. ई- केवाईसी करवाने का मतलब है कि किसान योजना का पैसा सही लाभार्थियों तक पहुंचे, इसी वजह से इसे शुरू किया गया है. ओटीपी बेस्ड ई- केवाईसी, फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड ई- केवाईसी भी मौजूद है. आप अपने हिसाब से कोई भी करवा सकते हैं.
