हरियाणा के प्राइमरी स्कूलों में नियुक्त किए जाएंगे संस्कार शिक्षक, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

भिवानी | हरियाणा में नई शिक्षा नीति के तहत जल्द ही प्राइमरी स्कूलों में संस्कार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. ये अध्यापक प्रतिदिन 2 घंटे विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे. इन अंशकालिक अध्यापकों की भर्ती के लिए विभाग की ओर से जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा. नए सत्र से अध्यापक स्कूलों में शिक्षा देते नजर आएंगे.

school teacher

नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारियां

कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ ने बताया कि कौशल विकास बोर्ड की ओर से बेरोजगारी पर लगाम कसने और युवाओं को रोजगार देने के लिए संस्कार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. नई शिक्षा नीति के तहत, जल्द ही सभी प्राइमरी स्कूलों में भी संस्कार अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे. ये अध्यापक स्कूल एजुकेशन और साक्षरता मिशन भारत सरकार के प्रोजेक्ट के तहत मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर अफेयर व देश की एक नामी संस्था के तत्वावधान में सभी प्राइमरी स्कूलों में नियुक्त किए जाएंगे. इसके लिए सिलेब्स भी तैयार किया जा रहा है. ये अध्यापक अंशकालिक होंगे.

आवेदन के लिए योग्यता

बोर्ड ने इन शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा पास रखी है. आवेदक की आयु नियुक्ति नियमों के अनुरूप 18 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. एससी, एसटी या भूतपूर्व सैनिकों या उनके आश्रितों, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को इसमें 3 वर्ष की छूट रहेगी. इसमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे.

आवेदनकर्ता को 10वीं और 12वीं कक्षा के दस्तावेजों की फोटोकॉपी, जिनमें 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते की फोटोकॉपी, आयु संबंधित छूट के लिए एससी, एसटी या भूतपूर्व सैनिकों या उनके आश्रितों, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों से संबंधित साक्ष्य भी जमा करवाने होंगे. इसमें श्रेणी विशेष की छूट के लिए भी अन्य जाति या अधिक शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज भी संलग्न किए जा सकते हैं.

जानें वेतन

संस्कार अध्यापकों को 9,240 रुपये के आसपास वेतनमान दिया जाएगा. यदि एक गांव में एक स्कूल है, तो उनकी ड्यूटी उसी स्कूल में होगी. यदि गांव में 2 प्राइमरी स्कूल हैं, तो अलग- अलग दिनों या एक- एक घंटा दोनों स्कूलों में सेवाएं देनी होगी. किसी बड़े गांव या कस्बे में दो से अधिक प्राइमरी स्कूल होने पर वहां एक से अधिक अध्यापकों की नियुक्तियां की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.