2469 करोड़ रूपए से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, 7 जगहों पर बनेंगे फ्लाईओवर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे प्रमुख नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Station) से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, इसी साल अप्रैल महीने से इस स्टेशन का पुनर्विकास कार्य शुरू हो जाएगा. इसके लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने 2,469 करोड़ रूपए का टेंडर जारी किया है. ट्रैफिक जाम के झंझट को खत्म करने के लिए इस स्टेशन के चारों ओर 7 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा.

New Delhi Railway Station

45 महीने में पूरा किया प्रोजेक्ट

RLDA द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के लिए एक कंपनी को टेंडर दिया गया है, जो अप्रैल से काम शुरू कर देगी. इन कार्यों के तहत 45 महीने के भीतर स्टेशन के दोनों तरफ बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म्स का पुनर्विकास, पार्सल टनल, 7 फ्लाईओवर और कंक्रीट ट्रैक आदि तैयार किए जाएंगे.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहाड़गंज की दिशा में 6 महीने बाद नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू किया जाएगा और इसका निर्माण कार्य एक साल में पूरा होगा. वहीं, अजमेरी गेट की ओर बिल्डिंग निर्माण कार्य 29 महीने बाद शुरू किया जाएगा और एक साल में इसे भी तैयार किया जाएगा. इस निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित किया जाएगा जबकि अधिकांश ट्रेनें इसी स्टेशन से संचालित होती रहेगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

5 चरणों में तैयार होंगे प्लेटफॉर्म

सबसे पहले 4 महीने की समयावधि में प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 3 को तैयार किया जाएगा. इसके बाद, प्लेटफॉर्म नंबर 4 से 7 पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. तीसरे चरण में प्लेटफॉर्म नंबर 8 से 11 को तैयार किया जाएगा. चौथे चरण में प्लेटफॉर्म नंबर 14 से 16 और सबसे आखिर में प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 को तैयार किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.