नई दिल्ली | अगर आप पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहें है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि पंजाब पुलिस (Police Jobs) में कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती निकली गयी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अभी शुरू नहीं हुए है. अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी को शाम 7 बजे से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च है.
1746 पदों पर होगी भर्ती
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजाब पुलिस की वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर कर सकते है. पुलिस कांस्टेबल की 1,746 वैकेंसी में 1261 पद जिला पुलिस कैडर और 485 पद आर्म्ड पुलिस कैडर के हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. एक्स सर्विसमैन के लिए योग्यता मैट्रिक पास होने वाली है.
यह रहेंगे भर्ती मानदंड
इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 28 साल तय की गयी है. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. भर्ती के लिए तय मानदंड की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी) और महिलाओं की 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) होनी चाहिए.
देना होगा इतना आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अप्लीकेशन फीस 1,200 रुपये रहेंगी. पंजाब के एक्स सर्विसमैन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अप्लीकेशन फीस 500 रुपये, एससी, एसटी, बैकवर्ड क्लास और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अप्लीकेशन फीस 700 रुपये रहेंगी. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है वह अपना आवेदन कर सकते है.
