जींद में दर्दनाक हादसा लस्सी में गिरी छिपकली, पीने से 2 की मौत 5 की हालत गंभीर

जींद । हरियाणा के जींद जिले के पडाना गांव में जहरीली लस्सी पीने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक 3 साल की बच्ची समेत 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इनमें से दो जींद के निजी अस्पताल ,दो रोहतक व एक हिसार में दाखिल हैं.

jind latest news

पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है. प्राथमिक पुछताछ में पता चला है कि गांव निवासी छोटू ने गुरुवार सुबह दही जमाई थी. रात को उसकी लस्सी बनाई गई. वह लस्सी छोटू के भाई रोहताश ने पी और साथ ही उस लस्सी को पड़ोसी मांगकर ले गया, जहां वह लस्सी अन्य लोगों ने भी पी.

लेकिन लस्सी पीने के बाद रोहताश की तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. कुछ देर बाद वो शख्स जो लस्सी मांगकर ले गया था, कुछ अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे. शुक्रवार सुबह रोहताश और एक अन्य व्यक्ति जयनारायण की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

आंशका जताई जा रही है कि दही में छिपकली गिर गई थी जिसकी वजह से वह जहरीली हो गई थी. शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की के लिए भेज दिया है ताकि पता चल सके कि दोनों की मौत जहर की वजह से हुई है या किसी और वजह से.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.