दिल्ली में पानी को लेकर फिर मचेगा हाहाकार, इन इलाकों में 2 दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कई इलाकों में जलसंकट गहरा सकता है. दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई के चलते डेढ दर्जन से ज्यादा इलाकों की कई कालोनियों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. ऐसे में लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार पहले ही पानी स्टोर कर लें. हालांकि, जलसंकट की स्थिति में पानी के टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

Water

21 फरवरी को यहां प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

21 फरवरी को जिन जगहों पर जलापूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें हेमकुंट कॉलोनी, सीआर पार्क, वसंत लोक एरिया F ब्लॉक, एलआईजी डीडीए फ्लैट कालकाजी, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, डीडीए फ्लैट शिवम एंक्लेव सहित अन्य इलाके शामिल हैं.

22 फरवरी को यहां प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

22 फरवरी को जिन जगहों पर जलापूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, ब्लॉक- 6 कालकाजी, अरविंदो मार्केट, गीता कॉलोनी, जनता फ्लैट्स मयूर विहार फेज- 3, पॉकेट ए, बी, सी, डी मयूर विहार फेज- 2 सहित अन्य इलाके शामिल हैं. दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि 23 फरवरी से इन इलाकों में जलापूर्ति पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में पहली बार किसी हाइवे पर बनेगी दूसरी सर्विस रोड, इन शहरों के लिए सफर होगा सुहाना

पानी टैंकर के लिए हेल्पलाइन नंबर

  • पश्चिम विहार केंद्र: 25747679, 25752559, 2575260
  • मंडावली केंद्र: 22787812
  • अशोक विहार केंद्र: 27304656, 24306089
  • पंजाबी बाग: 25223658
  • आरके पुरम: 26100844, 26193928
  • ग्रेटर कैलाश- 1: 29234746, 29234747
  • कंट्रोल रूम 1916
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.