रेवाड़ी | रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. यदि आप भी इन दिनों ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की तकलीफ़ झेलने की नौबत आ सकती है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि महाकुंभ मेले के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द करने का फैसला लिया गया है.

रद्द ट्रेनों की सूची
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जींद- हिसार ट्रेन (54043) 26 फ़रवरी तक रद्द रहेगी. इसी तरह हिसार से जींद के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 54044, को 28 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा नई दिल्ली से हिसार और हिसार से नई दिल्ली के बीच संचालित होने वाली (ट्रेन नंबर 54423/24) को 27 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है.
बदलाव के हिसाब से बनाए योजना
उन्होंने बताया कि दिल्ली से रेवाड़ी और रेवाड़ी से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली ट्रेन नंबर (54085/86) भी 26 फ़रवरी तक रद्द रहेगी. ऐसे में रेलयात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए बनाएं. यह व्यवस्था महाकुंभ मेले के लिए ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है.