नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- NCR में अभी सर्दी की विदाई नहीं होगी. इस महीने भी बरसात के बाद फिर से ठंड लौट गई है. दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जहां पिछले दिनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. लोगों को गर्मी महसूस होनी शुरू हो गई थी, अब फिर से मौसम ने करवट ली है. सर्दी की वापसी और ठंडी हवाओं से अब दोबारा से लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है.
2 दिन होगी बरसात
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आरके जेनामणि ने जानकारी दी कि 27 और 28 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण 2 दिन गरज- चमक के साथ बरसात होगी. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसके बाद, दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज़ की जाएगी.
मौसम फिर लेगा करवट
उन्होंने जानकारी की सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलेंगी. दिल्ली- एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बरसात होगी. आज 23 फरवरी से 26 फरवरी के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिन में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी प्रकार उतार- चढ़ाव देखने को मिलेंगे.
