पति ने दूसरी शादी की तो पहली पत्नी ने जहर खाकर दी जान, लंबे समय से रह रही थी मायके

जींद । हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली, जिससे आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया. फिलहाल जुलाना थाना पुलिस ने महिला के पिता की शिक़ायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है.

death
मिली जानकारी के अनुसार जुलाना के वार्ड नंबर 6 निवासी 40 वर्षीय किरनबाला पिछले काफी समय से ससुरालजनो के साथ अनबन के चलते अपने मायके जुलाना रह रही थी. उसने बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहर निगल लिया. उसे परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी 18 वर्ष पहले गांव लुहारड़ी झज्जर निवासी कुलदीप के साथ हुई थी. शादी के दो वर्ष बाद ही ससुराल वालों ने उसकी बेटी के साथ झगड़ा कर उसे मायके वापिस छोड़ दिया. इसी बीच कुछ दिन पहले उसकी बेटी को उसके पति द्वारा रचाई दूसरी शादी के बारे में पता चला तो वह तनाव में रहने लगीं जिसके चलते उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

जुलाना थाना के जांच अधिकारी सुल्तान ने बताया कि मृतका के पिता की शिक़ायत पर पति कुलदीप,देवर संदीप और सास सास कृष्णा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.