नई दिल्ली, Gold Price Today | अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि शादियों के सीजन में सोने के तेवर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, लगातार गोल्ड की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही है. अगर आप भी गोल्ड खरीदने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है.
गोल्ड की कीमतें बना रही नया रिकॉर्ड
सर्राफा बाजार में आज गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. बता दें कि 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 264 रुपए की तेजी देखने को मिली है. इसके बाद कीमतें 86356 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है. चांदी की कीमतें 900 रूपये से कम हुई है और आज की 96244 रूपये के आसपास व्यापार कर रही है. कुछ दिनों से लगातार गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है.
80 हजार के करीब पहुंची 22 कैरेट गोल्ड की कीमत
इस साल गोल्ड की कीमतों में 10,000 से ज्यादा रुपए की तेजी देखने को मिली है. 23 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी 263 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है, कीमत 86 हजार को पार कर गई है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 79,102 रुपए के आसपास है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल ही ज्वेलरी के लिए किया जाता है, 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती.
जल्द ही कीमतों में आ सकती है कमी
18 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,000 रूपये से ज्यादा पर व्यापार कर रही है, इन दिनों लगातार गोल्ड की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो अभी आपको थोड़ा रुक जाना चाहिए. क्योंकि अभी गोल्ड के कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. शादी- विवाह का सीजन भी चल रहा है, इस वजह से लगातार कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी कमी अवश्य दर्ज की जा सकती है. इस दौरान आप गोल्ड में निवेश कर सकते हैं.
