नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्ता गंवाने के बावजूद आम आदमी पार्टी (AAP) एक के बाद एक बड़े फैसले लेते हुए जनता को लगातार खुशखबरी दे रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि दिल्ली में सरकार तो BJP की है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाया गया है तो फिर आम आदमी पार्टी कैसे दिल्ली के लोगों को खुशी मनाने का मौका दे रही है.
MCD में आम आदमी पार्टी की सरकार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के नगर निगम पर आम आदमी पार्टी काबिज हैं. वह दिल्ली से जुड़े निगम के मामलों पर दिल्ली की जनता को खुशखबरी दे रही हैं. कल ही पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने का भी वादा किया है.
हाउस टैक्स में छूट का ऐलान
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली की जनता को राहत देने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी की MCD सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि जो लोग वित्तीय वर्ष 2024- 25 का हाउस टैक्स समय पर जमा करेंगे, उनका पिछला बकाया पूरा माफ कर दिया जाएगा. इसके साथ ही, वित्तीय वर्ष 2025- 26 में 100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स आधा किया जाएगा.
संजय सिंह ने आगे बताया कि 100 गज से छोटे मकानों का हाउस टैक्स पूरी तरह से माफ किया जाएगा. जिन घरों में दुकानें चल रही हैं, उनका भी हाउस टैक्स माफ किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, दिल्ली के 1300 हाउसिंग अपार्टमेंट्स का भी हाउस टैक्स 25 प्रतिशत तक माफ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों को राहत देने के लिए विभिन्न श्रेणियों में हाउस टैक्स को हाफ और माफ किया जा रहा है.
