भिवानी | हरियाणा की महिलाओं को जल्द ही लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Laxmi Yojana) के तहत ₹2100 हर महीने की सौगात मिलने वाली है. बता दें कि BJP सरकार द्वारा प्रदेश की पात्र महिलाओं के खाते में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने राशि भेजने की घोषणा की गई थी है. अब महिलाएं बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रही है, जब से यह योजना प्रदेश भर में लागू हो जाएगी. इसको लेकर काफी समय से विपक्ष भी सरकार पर हमलावर बना हुआ है, लेकिन अब सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे लेकर एक नई जानकारी दी है.
इस दिन हो सकती है घोषणा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा का बजट सत्र 7 मार्च को शुरू होगा होगा और भारतीय जनता पार्टी अपने विधानसभा के दौरान किए गए वादे को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा रही है. इसी कड़ी में राज्य की महिलाओं को ₹2100 देने का प्रावधान इसी बजट सत्र में कर दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए भी अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा।#Haryana #DIPRHaryana
— DPR Haryana (@DiprHaryana) February 27, 2025
सरकार की नीतियों का किया जिक्र
बवानीखेड़ा में जन आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अपने पहले 100 दिन के कार्यकाल के दौरान नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम की जमीन पर 15,440 परिवारों को राज्य के 14 शहरों में 30- 30 गज के प्लाट देने का काम किया है. दूसरी तरफ, किसानों और पट्टेदारों को उनकी जमीन का मालिकाना हक भी दिया है.
सरकार दे रही यह लाभ
जो लोग 20 सालों तक पंचायत भूमि में मकान बना कर रह रहे हैं, कैबिनेट बैठक में उन्हें भी मालिकाना हक देने का निर्णय हो चुका है. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हमारी सरकार प्रदेश की महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है. प्रदेश के 70 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों को ₹500000 सालाना के इलाज की सुविधा दी गई है. बताते चलें कि मुख्यमंत्री बवानीखेड़ा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुंदर अत्री को वोट देने की अपील करने के लिए पहुंचे थे.
