फरवरी के महीने में गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, अबकी बार जबरदस्त लू के लिए भी रहे तैयार

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में इस बार फरवरी का महीना काफी ज्यादा गर्म रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से यह पता चला है कि फरवरी का महीना पिछले 125 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा है. दरअसल, आईएमडी द्वारा 1901 में देश में रिकॉर्ड रखने की शुरुआत की गई थी. उसके बाद से इस साल की फरवरी सबसे ज्यादा गर्म महीना दर्ज किया गया.

Garmi Summer Health Body Hot

अबकी बार जबरदस्त गर्मी की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मार्च से मई के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिक गर्मी देखने को मिलेगी और लू के दिनों की संख्या भी ज्यादा होगी. जनवरी और फरवरी दोनों महीने अब तक रिकॉर्ड किए गए टॉप 3 सबसे गर्म महीनों में शामिल रहे हैं. जनवरी 1901 के बाद 2024 को सबसे ज्यादा गर्म साल घोषित किया गया है. इस बार सर्दियों में भी ऐसे कई दिन थे जब गर्मी का एहसास हुआ. अब अनुमान है कि मार्च में सामान्य से ज्यादा गर्मी हो सकती है, जिससे फसलों और फलों पर भी असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

तापमान ने बनाए रिकॉर्ड

फरवरी में देशभर में औसत तापमान 22.04 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.34 डिग्री ज्यादा था. साल 1901 के बाद फरवरी के महीने में सबसे न्यूनतम और दूसरा सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. अगर 4 होमोजेनियस रीजन की बात करें, तो मध्य भारत में यह फरवरी अब तक की सबसे ज्यादा गर्म, दक्षिण भारत में तीसरी सबसे गर्म, उत्तर- पश्चिम में पांचवीं सबसे गर्म और पूर्व व उत्तर- पूर्व भारत में नौवीं सबसे गर्म रही.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च में भी अच्छी खासी गर्मी महसूस होगी क्योंकि देश के ज्यादातर इलाकों में दिन और रात, दोनों समय सामान्य से ज्यादा तापमान रहने के आसार बने हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts