नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने महिला यात्रियों के लिए एक अनूठे और रोमांचक आयोजन की घोषणा की है. इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए ‘ऑन- द- स्पॉट पेबल आर्ट’ (कंकड़ कला) और सुडोकू प्रतियोगिता जैसी मजेदार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.
यह रहेगा शेड्यूल
DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि इन गतिविधियों का आयोजन तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों मेट्रो स्टेशनों, राजीव चौक, विश्वविद्यालय और दिल्ली हाट- आईएनए मेट्रो स्टेशनों पर क्रमशः 28 फरवरी, 3 और 4 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक किया जाएगा, जिसमें सभी महिला यात्री भाग लेकर अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन कर सकती हैं.
मेट्रो स्टेशनों पर किया जाएगा प्रदर्शित
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चुनी गई बेहतरीन पेबल आर्ट कृतियों को दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर प्रदर्शित किया जाएगा. इसके अलावा, 28 फरवरी से 4 मार्च तक दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” (@OfficialDMRC) पर दैनिक ऑनलाइन क्विज आयोजित किया जाएगा. प्रत्येक दिन सही उत्तर देने वाली पहली महिला प्रतिभागी को पुरस्कार दिया जाएगा.
DMRC is organizing an exclusive Quiz Competition for our female commuters on the occasion of International Women’s Day 2025
Quiz Duration: The quiz will run from 28th February to 4th March 2025 on DMRC’s official X (formerly Twitter) handle.
Daily Questions: Each day, one… pic.twitter.com/4S4MEOKGdz
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 1, 2025
विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार
दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट (www.delhimetrorail.com) पर 5 मार्च को सुडोकू प्रतियोगिता और ऑनलाइन क्विज के विजेताओं की घोषणा की जाएगी. सभी विजेताओं को प्रशंसा पत्र और आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. यदि आप भी दिल्ली मेट्रो की महिला यात्री हैं तो इस अनोखे अवसर को न चूकें और इस खास आयोजन का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे.
