राजधानी दिल्ली की महिलाओं के लिए आ गई खुशखबरी! हर महीने 2500 रुपये पाने के लिए इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाने में कामयाब हो गई. अब सांसद मनोज तिवारी ने हर महीने महिलाओं के खाते में ₹2500 देने की महिला समृद्धि योजना के विषय में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने जानकारी दी कि 8 मार्च 2025 से महिलाओं के खाते में पैसे डालने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने रविवार को जानकारी दी कि राजधानी की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को ₹2500 हर महीने देने की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी.

Women Ladies Groups

गरीब महिलाओं को मिलेगा लाभ

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है. इससे गरीब तबके की महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा. एक महीने के अंदर ही योजना के तहत, चयनित महिलाओं के खाते में पैसे भेजने भी शुरू कर दिए जाएंगे. भाजपा सांसद ने जानकारी दी कि विधानसभा के विस्तारित सत्र का लाभ आम जनता को दिया जाएगा. विपक्ष से उन्होंने इस योजना को सही से लागू करने में सहयोग की अपील की.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

हो चुके यह ऐलान

जब से नई सरकार का गठन हुआ है तो उसकी पहली बैठक हो चुकी है, लेकिन इस घोषणा पर मोहर नहीं लग पाई है. जिसे लेकर अब विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है. इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 60 से 70 वर्ष के बुजुर्गों की पेंशन ₹2000 प्रति माह से बढ़ाकर ₹2500 करने और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा व वंचित महिलाओं की पेंशन राशि ₹2500 से बढ़ाकर ₹3000 करने का वादा किया गया था. प्रत्येक झुग्गी बस्ती में अटल कैंटीन खोलकर ₹5 में भोजन उपलब्ध कराने का भी ऐलान हुआ था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts