दिल्ली- NCR से अभी नहीं होगी ठंड की विदाई, इस दिन से फिर से करवट लेगा मौसम

नई दिल्ली, Weather Update | राजधानी दिल्ली सहित NCR इलाके में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. फरवरी के महीने में ही जहां अच्छी खासी गर्मी महसूस हो रही थी वहीं, हुई बरसात से पारा लुढ़क गया और लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया. इसके बावजूद, कल राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया. मौसम विभाग द्वारा आज 4 मार्च को फिर से तापमान में गिरावट का अनुमान जताया गया है.

Sardi Mausam Weather

आज ऐसा रहेगा वेदर

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को दिल्ली- एनसीआर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. उसके बाद, तापमान में फिर से इजाफा देखने को मिल सकता है. सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है. बता दें कि फरवरी के अंतिम दिनों में राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 5 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. इस सप्ताह 6 से 9 मार्च के बीच दिल्ली में सुबह के समय धुंध छाने के भी आसार हैं. अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, 8 और 9 मार्च को राजधानी में बादल छाए रहने की भी आशंका जताई जा रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts