बिजनेस डेस्क, Share Market | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाली है, जो इन दिनों काफी बुलिश नजर आ रहे है. हम पेप्सिको के लिए बॉटलिंग करने वाली कंपनी वरुण बेवरेज लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इस कंपनी के शेयर्स के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
अचानक कीमतों में आया उछाल
ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी के शेयर्स की कीमतों में सोमवार की क्लोजिंग से 70% तक की उछाल देखने को मिली है, जिससे इन्वेस्टर भी काफी खुश दिखाई दे रही है. भविष्य में इस स्टॉक के बेहतर प्रदर्शन करने के भी संभावना दिखाई दे रही है. हालांकि, ब्रोकरेज हाउस की तरफ से टारगेट प्राइस में थोड़ी कटौती की गई है.
नया टारगेट प्राइस 770 रुपए ब्रोकरेज हाउस की तरफ से सेट किया गया है. पहले यह 802 रुपए प्रति शेयर था. इस कटौती के बाद भी सोमवार की क्लोजिंग की तुलना में कंपनी के शेयर की कीमतों में 70% तक की बढ़ोतरी की संभावना दिखाई दे रही है.
नेट प्रॉफिट में 40 फीसदी की वृद्धि
दिसंबर क्वॉर्टर के रिजल्ट के अनुसार, कंपनी का रेवेन्यू 3689 करोड रुपए रहा था. सालाना आधार पर देखा जाए तो रेवेन्यू में तकरीबन 38% तक की वृद्धि दर्ज की गई थी. कंपनी के नेट प्रॉफिट की बात की जाए, तो अक्टूबर से दिसंबर क्वॉर्टर तक यह 185 करोड रुपए रहा जो सालाना आधार पर 40% तक बढ़ा. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा जाता है.
भविष्य में मिलेगा शानदार रिटर्न
इस स्टॉक को होल्ड कर रहे 26 एनालिस्ट में से 23 ने इसे बाय रेटिंग दी है. तीन अभी भी होल्ड करने की सलाह दे रहे हैं. कल भी इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी. पिछले 1 साल की बात की जाए, तो इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 18 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. अगर आप भी भविष्य में रिटर्न चाहते हैं, तो आप इस कंपनी में निवेश कर सकते हैं और शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं.
