भीषण गर्मी के लिए दिल्लीवाले रहें तैयार, अगले 5 दिनों में उछलेगा पारा; होली पर ऐसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली, Delhi Weather Update | राजधानी दिल्ली में मौसम फिर से करवट लेने वाला है. हालाँकि, अब तक भी मौसम में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहे थे. फरवरी के महीने में बरसात के बाद मार्च का नया महीना शुरू होते ही धीरे- धीरे तापमान में इज़ाफ़ा शुरू हो गया. मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भी तापमान में अच्छा खासा उछाल देखने को मिलेगा.

garmi 1

होली पर बारिश के आसार

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यहाँ एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा, जिसके कारण होली के दिन हल्की बरसात के आसार बने हुए हैं. बता दें कि हाल ही के समय में दिल्ली में तेज हवाओं का दौर देखने को मिला था. आने वाले 2 दिनों में यह फिर से सक्रिय हो सकता है. 11 और 12 मार्च को राजधानी में तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

आईएमडी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 9 से 13 मार्च के दौरान राजधानी के तापमान में इजाफा दर्ज होगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

14 मार्च से मौसम में बदलाव संभव

आज 9 मार्च को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.83 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है. 14 मार्च से मौसम करवट लेगा और 1 से 2 दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. उसके बाद, गर्मी की आहट शुरू हो जाएगी. वर्तमान में राजधानी में प्रदूषण का स्तर काफी नियंत्रण में है. यहाँ कल शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक 158 रिकॉर्ड किया गया था, जिसे मध्यम श्रेणी में समझा जाता है. हालाँकि, आने वाले दिनों में यहाँ प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts