दिल्ली- NCR के बीच यात्रा करने वालों को जाम से मिलेगी राहत, रेखा गुप्ता सरकार इस प्लान पर कर रही काम

नई दिल्ली | दिल्ली- NCR में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. एमसीडी जल्द ही ग्रीन टैक्स खत्म करने पर विचार कर रही है, जिससे दिल्ली आने- जाने वाले लोगों को भारी जाम से राहत मिलेगी. लाखों लोग टोल टैक्स चुकाते हैं, लेकिन एमसीडी द्वारा ग्रीन टैक्स वसूली के कारण बॉर्डर एरिया पर जाम का सामना करना पड़ता है. अब इस टैक्स को हटाया जा सकता है, जिससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

Traffic Car Road Sadak Bridge

हाईवे से हट सकते हैं टोल पॉइंट

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एमसीडी को टोल पॉइंट को मुख्य मार्ग से हटाने के निर्देश दे सकती है. मिली जानकारी के अनुसार, सड़क परिवहन मंत्रालय और हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट में बॉर्डर एरिया से टैक्स सेंटर को दूर ले जाने की मांग कर सकते हैं. साथ ही, कमर्शियल व्हीकल से पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क की वसूली पर 2015 के आदेश में संशोधन की भी मांग हो सकती है. हाल ही में, दिल्ली, केंद्र और हरियाणा सरकार के प्रतिनिधियों की बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया गया.

यह भी पढ़े -  चौकोर या रैक्टेंगुलर टुकड़ों में क्यों बंटी होती है चॉकलेट, जानें इसके पीछे छिपे गजब के साइंस की कहानी

ऑटोमैटिक सिस्टम होगा लागू

दिल्ली- एनसीआर में लाखों लोग बॉर्डर पर एमसीडी के टोल टैक्स और ग्रीन टैक्स कलेक्शन के कारण लंबे जाम में फंसे रहते हैं. खासतौर पर सरहौल (गुरुग्राम बॉर्डर), गाजीपुर (नोएडा), टिकरी (रोहतक/ बहादुरगढ़), बड़रपुर और कुंडली (सोनीपत) पर भारी ट्रैफिक जाम लगता है, जिससे अब राहत मिल सकती है. यहाँ फिजिकल टोल हटाया जाएगा और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडिंग के जरिए टोल वसूला जाएगा. इसे फास्ट टैग सिस्टम से लिंक किया जाएगा, जिससे टैक्स की कटौती सीधे हो जाएगी. यात्रियों को रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और 30 से 60 मिनट तक की देरी से बचा जा सकेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts