जींद में भीषण हादसा: सड़क पर फैले धुएं से रोड़वेज बस और कार की सीधी भिड़ंत, देखे

जींद | हरियाणा के जींद- पानीपत सड़क मार्ग पर पिल्लूखेडा गांव के पास किसानों द्वारा खेतों में गेहूं के अवशेष जलाने से उठें धुएं के कारण सड़क हादसा हुआ है. रोड़वेज बस और कार की टक्कर में कार चालक बुरी तरह से घायल हुआ है. हालांकि गनीमत यह रही कि बस में सवार यात्रियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई.

haryana jind accident

पिल्लूखेडा थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बगैर एंबुलेंस का इंतजार किए घायल को अपनी गाड़ी से जींद के सामान्य अस्पताल पहुंचाया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे पिल्लूखेडा व रजाना गांव के बीच किसान ने गेहूं के बचें हुए अवशेषों में आग लगा रखी थी , जिससे सड़क पर दूर तक गहरा धुआं फैल गया था.

लंबी दूरी पर धुआं फैला होने की वजह से वाहन चालकों को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. इसी दौरान सफीदों की तरफ से आ रही रोडवेज बस व जींद की तरफ से आ रही एक कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. इसमें कार चालक पवन बुरी तरह से जख्मी हो गया. टक्कर के बाद बस यात्रियों व दूसरे वाहन चालकों की मदद से घायल को गाड़ी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने बिना देरी किए घायल को अपनी गाड़ी से जींद के सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है. पिल्लूखेडा थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.