लुटियन दिल्ली की 78 सड़कों का किया जाएगा कायाकल्प, इन समस्याओं का होगा निवारण

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली (Delhi) की 78 सड़कों के दिन फिरने वाले हैं. लुटियन दिल्ली की कुछ सड़कों की ऊंचाई कम की जाएगी, तो कुछ की बढ़ाई जाएगी. इसके अलावा, इन सड़कों पर नई बिटुमिन कारपेटिंग भी की जाएगी. नई दिल्ली नगर निगम परिषद (एनडीएमसी) ने केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है. इस रिपोर्ट में सड़कों और गोल चक्करों पर दिख रही खामियों का सर्वेक्षण किया गया था. बाकी 32 सड़कों का भी सर्वे किया जाएगा, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.

Connaught Place Delhi

सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, एनडीएमसी ने 19 सितंबर 2024 को सीआरआरआई से सड़क नेटवर्क के रखरखाव, सड़क की मोटाई का विश्लेषण, गुणवत्ता नियंत्रण और एनडीएमसी के कर्मचारियों व अधिकारियों के सड़क निर्माण में प्रशिक्षण के लिए अनुरोध किया था. सर्वे में 78 सड़कें ऐसी पाई गईं, जिनमें खामियां थीं, जिन्हें अब ठीक करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जेवर एयरपोर्ट के बीच बनेगी अंडरग्राउंड टनल, सफर होगा सिग्नल फ्री

इन प्रमुख सड़कों के लिए दिए गए सुझाव

  • आउटर सर्किल कनॉट प्लेस की सड़क पर गहरी दरारें मिली है. यहां 50- 60 मिमी कंक्रीट हटाकर 50 मिमी स्टोन मैट्रिक्स डामर ट्रीटमेंट किया जाएगा.
  • पंचकुइयां रोड पर सड़क से 90 मिमी कंक्रीट हटाकर 50 मिमी बिटुमेन और 40 मिमी बिटुमेन और कंक्रीट की परत डाली जाएगी.
  • अतुल ग्रोवर मार्ग की सड़क से 50 मिमी कंक्रीट हटाकर 40 मिमी बिटुमेन और कंक्रीट की परत डाली जाएगी.
  • जय सिंह मार्ग की सड़क ठीक पाई गई है, लेकिन यहां 4 से 6 मिमी बिटुमेन की परत डाली जाएगी.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts