हरियाणा में सरसों की सरकारी खरीद शुरू, MSP चाहिए तो पूरी करनी होगी ये शर्तें

जींद | हरियाणा में 15 मार्च से सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है. सूबे की नायब सैनी सरकार ने अगेती फसल को देखते हुए इस बार पिछले साल की बजाय जल्दी खरीद शुरू की है. केंद्र सरकार द्वारा इस बार के रबी सीजन के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है.

mustered mandi sarso

वहीं, उचाना मंडी की बात करें तो यहां सरसों की आवक शुरू हो चुकी है. सरसों लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि मंडी में आते ही उनकी फसल सरकारी रेट पर बिकी हैं. इससे मंडी में रूकने का झंझट खत्म हुआ है. मंडी में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं का बढ़िया इंतजाम किया गया है.

सूखी फसल लाने की अपील

हैफेड मैनेजर सुनीता देवी ने बताया कि मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों की फसल को MSP पर खरीदा जा रहा है. उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि मंडी में अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर लाएं. फसल लेकर मंडी में पहुंचे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  22 अप्रैल को जींद में लगेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

सरकारी रेट पर खरीद

उन्होंने बताया कि सरसों खरीद का कोई शेड्यूल नहीं है. किसान किसी भी समय मंडी में आकर फसल बेच सकते हैं. सरकारी नियमों के अनुसार 8% तक नमी वाली सरसों को सरकारी रेट पर खरीदा जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.