गुरुग्राम से रेवाड़ी- दिल्ली सफर करने वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, 8 पैसेंजर और 3 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द

गुरुग्राम | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर रेलवे ने जानकारी दी है कि गुरुग्राम के पातली स्टेशन को मानेसर MSIL से कनेक्ट करने के चलते 22-28 मार्च तक ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक रहेगा. इस दौरान 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेगी जबकि 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. वहीं, चार ट्रेनों का रूट बदला गया है. ये ट्रेनें प्रतिदिन 2 से 6 घंटे तक रद्द रहेगी. एक सप्ताह तक ट्रेनों का शेड्यूल बाधित रहने से खासकर गुरुग्राम से दिल्ली और रेवाड़ी के लिए रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी होगी.

Indian Railways Train 3

28 मार्च को रद्द रहेगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 54085, दिल्ली- रेवाड़ी
  • ट्रेन नंबर 54066, रेवाड़ी- दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 54421, दिल्ली- रेवाड़ी
  • ट्रेन नंबर 74003, दिल्ली- रेवाड़ी
  • ट्रेन नंबर 74002, रेवाड़ी- दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 54417, दिल्ली- रेवाड़ी
  •  ट्रेन नंबर 54310, हिसार- दिल्ली
  •  ट्रेन नंबर 54309, दिल्ली- हिसार

इनका रूट बदला, गुरुग्राम में रहेंगी रद्द

  • ट्रेन नंबर 12259, सियालदाह- बीकानेर एक्सप्रेस 27 मार्च को रोहतक- भिवानी- हिसार होकर जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 14321, बरेली- भुज एक्सप्रेस 28 मार्च को शकूर बस्ती व अस्थल बोहर के रास्ते रेवाड़ी जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 20487, बाड़मेर- दिल्ली एक्सप्रेस 27 मार्च को रेवाड़ी से अस्थल बोहर- शकूर बस्ती होकर जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 14322, भुज- बरेली 23 मार्च को रेवाड़ी से अस्थल बोहर व शकूर बस्ती से निकाली जाएगी.
यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेन, ये भी नहीं आएंगी गुरुग्राम

  • ट्रेन नंबर 14030, मेरठ- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 28 मार्च को नई दिल्ली में टर्मिनेट होगी. 29 मार्च को यह ट्रेन श्रीगंगानगर रवाना होगी
  •  ट्रेन नंबर 14029, श्रीगंगानगर- दिल्ली ट्रेन 28 मार्च को रेवाड़ी में टर्मिनेट होगी और इसी दिन ट्रेन नंबर 54420, पैसेंजर बनाकर दिल्ली के लिए चलेगी.
  • ट्रेन नंबर 54411, रेवाड़ी- दिल्ली पैसेंजर 28 मार्च को नई दिल्ली में टर्मिनेट रहेगी और इसके रैक से ट्रेन नंबर 54414 चलाई जाएगी.

इन ट्रेनों को किया रिशेड्यूल

  • ट्रेन नंबर 14662, जम्मू- बाड़मेर 27 मार्च को 3.25 घंटे जैसलमेर में रोककर चलाई जाएगी. 5 घंटे तक लेट रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 20914, दिल्ली- राजकोट 29 मार्च को दिल्ली से 3.05 घंटे की देरी से रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर 14661, बाड़मेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 28 मार्च को बाड़मेर से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर 20963, साबरमती- वाराणसी जंक्शन ट्रेन 27 मार्च को साबरमती से 4 घंटे की देरी से रवाना होगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.