वैष्णोदेवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, नवरात्र पर बाणगंगा में मिलेगी खास सुविधा

नई दिल्ली | श्री माता वैष्णोदेवी (Vaishnodevi) श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आगामी चैत्र नवरात्र को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बाण गंगा में अत्याधुनिक कतार परिसर (क्यू कॉम्प्लेक्स) का शुभारंभ किया है. इस नए परिसर को विशेष तौर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यात्रा मार्ग की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.

SkyWalk Vaishno Devi

भव्य और सुविधाजनक कतार परिसर

10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैले इस नए कतार परिसर पर लगभग 3 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च हुई है. इस परिसर में एक साथ 20 हजार श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने की क्षमता रहेगी. यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग- अलग कतारों का प्रबंध किया गया है, जिससे यात्रा मार्ग और अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की हवा सुधरी फिर भी साफ हवा से दूर राजधानी, 113 करोड़ में सिर्फ 14 करोड़ रुपये खर्च

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में स्वच्छ पेयजल, आरामदायक वेटिंग रूम और दिव्यांगजनों के लिए अलग से एंट्री गेट बनाया गया है. इसके अलावा, परिसर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए संगमरमर से सजी भव्य द्योढ़ी भी बनाई गई है, जो दर्शकों को एक दिव्य अनुभव प्रदान कर रही है.

वरदान साबित होगा नया परिसर

हर साल नवरात्र के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णोदेवी दर्शन के लिए कटरा पहुंचते हैं, जिससे यात्रा मार्ग पर भीड़ की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में यह नया कतार परिसर आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए एक वरदान साबित होगा. यह परिसर कतारों में होने वाली अव्यवस्था से बचाने में सहायक सिद्ध होगा. श्राइन बोर्ड के इस कदम से यात्रा व्यवस्था सुगम बनाने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.