दिल्ली में बुजुर्गो के लिए खुशखबरी, पेंशन में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने बुजुर्गो को बड़ी खुशखबरी सुनाई है. बतौर वित्त मंत्री दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. दिल्ली सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है. दिल्ली सरकार ने अपने बजट में महिलाओं, किसानों, युवाओं सहित अन्य वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बजट दिल्ली को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने में कल्याणकारी साबित होगा.

pension

बुजुर्गो को तोहफा

बजट पेश करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई बड़ी घोषणाएं की है. इन्हीं में से एक घोषणा बुजुर्गो के लिए पेंशन में बढ़ोतरी की हुई है. दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बुजुर्गो को पेंशन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है. सरकार ने वृद्धा पेंशन स्कीम में 500 रूपए की बढ़ोतरी कर दी है. इसके लिए बजट में 3227 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

अब मिलेगी इतनी पेंशन

दिल्ली सरकार की इस बढ़ोतरी के बाद अब 60- 70 साल तक के बुजुर्गो को 2,500 रूपए प्रति महीना पेंशन मिलेगी, जबकि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गो को अब 3,000 रूपए प्रति महीना पेंशन मिलेगी. अब तक 60- 70 साल तक उम्र के बुजुर्गो को 2 हजार रूपए पेंशन मिलती है, जिसमें अब 500 रूपए की बढ़ोतरी के साथ 2,500 रूपए हो गई है. वहीं, 70 साल से ऊपर के बुजुर्गो को 2,500 रुपए मिलते थे. इसमें भी 500 रूपए की बढ़ोतरी हुई है. यानि अब इन बुजुर्गो को 3 हजार रूपए प्रति महीना पेंशन मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.