दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत; 2 दिन बाद फिर बदलेगा वेदर

नई दिल्ली, Delhi Weather | राजधानी दिल्ली में कल से मौसम ने करवट ली है. मौसम सुहावना बना हुआ है और हवाओं के चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली है. बीती शाम राजधानी के कई इलाकों में बादल छाए रहे और ठंडी हवा बहने से मौसम सुहावना हो गया. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके बाद, फिर से गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा.

GARMI

आज ऐसा रहेगा वेदर

राजधानी में आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज वातावरण में 43% नमी मौजूद रहने के भी आसार बने हुए हैं. दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब स्थिति में रहा. सेंट्रल दिल्ली में सबसे कम AQI 150 दर्ज किया गया. वहीं, सबसे ज्यादा AQI अशोक विहार में 357 दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे लू चलने की संभावनाएं भी कुछ हद तक कम हो जाएंगी. कल 29 मार्च से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक राहत का दौर जारी रहेगा. उसके बाद, गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts