JEE Mains परीक्षा के नतीजों में छाए हरियाणवी, किसान के बेटे ने 98.35 तो होम गार्ड की बेटी ने लिए 96 फीसदी अंक

जींद | देशभर में JEE Mains परीक्षा परिणाम के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें हरियाणा के युवाओं का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. इसी क्रम में जींद के जुलाना के गांव करेला निवासी यश ने 98.35 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. वहीं, अहिरका गांव निवासी किरण ने 96% अंक प्राप्त कर अपने परिवार का मान बढ़ाया.

Jind Jee Mains Kiran Yash

दोनों ही विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते यह सिद्ध कर दिया कि यदि मन में कुछ करने की इच्छा हो, तो जीवन में बड़ी से बड़ी बाधाएं भी उन्हें पूरा करने से नहीं रोक सकतीं. विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अब परिवार फूले नहीं समा रहे हैं.

यश ने पाई उपलब्धि

पिता खेती करते हैं और मां गृहिणी हैं. यश के पिता संजय कुमार ने जानकारी दी कि उनका बेटा शुरू से ही इंजीनियर बनना चाहता था. इसके लिए उसने शुरू से ही तैयारी जारी रखी. वह जींद के एक निजी कोचिंग सेंटर में तैयारी कर रहा था. एक साल तक वहां पढ़ाई की. यश का दूसरा भाई दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है. वह कहते हैं कि उन्होंने ज्यादा पढ़ाई- लिखाई नहीं की और अपनी ढाई एकड़ की खेती से ही परिवार का गुजारा कर रहे हैं. अब उन्हें अपने बेटे से ही उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

किरण की मेहनत लाई रंग

दूसरी तरफ किरण के पिता होमगार्ड और माँ गृहिणी हैं. उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटियां हैं, जिन्हें वे अच्छी शिक्षा देने के लिए शुरू से ही प्रयासरत रहे हैं. किरण भी शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही है. एक बार दसवीं की परीक्षा में जब उसके अच्छे अंक आए तो उन्होंने उसे अकादमी में दाखिला दिलवा दिया. सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक अकादमी में पढ़ाई करने के बाद वह घर आकर रात 12:00 तक पढ़ाई करती थी.

सुबह 4:00 उठकर फिर से पढ़ाई में लग जाती थी. इस दौरान किरण ने ऑनलाइन भी पढ़ाई की है. ऐसा नहीं है कि उसने मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर दिया था. वह केवल पढ़ाई के लिए उसका इस्तेमाल करती थी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts