दिल्ली- NCR में बरसात और तूफान का अलर्ट, बदन झुलसा देने वाली गर्मी से राहत; पढ़ें Weather Update

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली समित NCR के इलाकों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. लोगों को बदन झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है और गर्मी के मौसम में ठंड का एहसास हो रहा है. ऐसा महसूस हो रहा है की राजधानी में ही शिमला मनाली और मंसूरी जैसा मौसम बना हुआ है. आसमान बादलों से ढका नजर आ रहा है. शनिवार से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से गुरुग्राम तक इसी प्रकार का मौसम बना हुआ है.

barish 2

मौसम विभाग ने दी जानकारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिल्ली- एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में आज हल्की से माध्यम बरसात, तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित एनसीआर के पूरे इलाके में बरसात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार बताए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है. तेज बरसात और तूफान के चलते मौसम विभाग द्वारा लोगों को खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खम्भों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

आज इन इलाकों में होगी बारिश

आज दिल्ली के जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कड़कड़डूमा, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू रोड, अयानगर और डेरामंडी में बारिश और तूफान और एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ में बरसात के आसार बने हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts