नई दिल्ली | 10वीं CBSE बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्रों के बीच अजब सी बेचैनी है. दरअसल, उन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, इसलिए वह आए दिन तरह- तरह के माध्यमों से रिजल्ट डेट पता लग रहे हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है.
किसी भी समय सीबीएसई रिजल्ट 2025 लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. छात्र ऑफिशल वेबसाइट results.cbse.nic.in समेत अन्य कई सारी लिंक पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
Website पर करें चेक
- सबसे पहले आपको सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट cbse.nic.in result पर जाना है.
- यहां आपको सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट लिंक मिलेगा.
- इस पर क्लिक करते ही आपको एक बॉक्स नजर आएगा.
- इसमें आपको 10th क्लास का रोल नंबर भरना है.
- इसके बाद स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन भरकर इसे सबमिट कर देना है।
- फिर आपको आपका रिजल्ट मिल जाएगा.
- आप फ्यूचर के लिए प्रिंट आउट निकालकर भी अपने पास रख सकते हैं.
मोबाइल पर करें चेक
यदि आप मोबाइल पर रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो आपके मोबाइल फोन में कंपोज या राइट मैसेज बॉक्स में जाना है. यहां आपको सीबीएसई 10 रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर डालना है. इसके बाद, आप इसे 7738299899 पर भेज दें. इसके बाद आपको आपका रिजल्ट मिल जाएगा.
डिजिलॉकर पर करें चेक
यदि आप डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो आपको cbse.digitallocker.gov.in पर जाना है. इसमें आपको डिजिटल डॉक्यूमेंट वाले टाइप पर क्लिक करना है. यहां आपको सीबीएसई 10th मार्कशीट का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करते ही आप अपना लॉगइन डिटेल भर सकते हैं, जहां आपको 10th की मार्कशीट मिल जाएगी.
