नई दिल्ली | केन्द्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के बाद अब कक्षा 10वीं का भी वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल कुल 93.60% छात्र- छात्राएं परीक्षा में सफल रहे हैं. यह पिछले साल के मुकाबले 0.06% ज्यादा है, जो बताता है कि स्टूडेंट्स लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. कक्षा 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट 95 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “CBSE Class 10 Result 2025” या “CBSE Class 12 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
- सब्मिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी. जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.
मोबाइल ऐप से भी करें चेक
- सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें.
- लॉगिन करने के बाद CBSE रिजल्ट सेक्शन पर जाएं.
- रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें और सबमि करें.
- रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर होगा.
