एक बार फिर महंगा हुआ Gold, 96 हजार से ज्यादा हुई 24 कैरेट सोने की कीमतें

नई दिल्ली, New Gold Rate | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. सोने और चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आज एक बार फिर से 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 886 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की वृद्धि देखने को मिली है. इसके बाद कीमत 93,942 रुपए के आसपास आ गई है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

GOLD SONA

महंगा हुआ Gold

चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो 1 किग्रा चांदी की कीमतों में 2,255 रुपए तक की वृद्धि दर्ज की गई है. इसके बाद, 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 96,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

सर्राफा बाजार के रेट इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए जाते हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसमें किसी प्रकार का कोई भी जीएसटी ऐड नहीं किया जाता. ऐसे में हो सकता है कि गोल्ड की कीमतों में आपके शहर में 1000- 2000 का अंतर देखने को मिल जाए. जीएसटी के बाद गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 96760 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 99240 प्रति किलोग्राम रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में नए वाहन खरीदने से पहले दिखानी होगी पार्किंग, MPD- 2047 में आया प्रस्ताव

इस साल 18 हजार रुपये महंगा हुआ गोल्ड

इस साल सोने की कीमतों में तकरीबन 18,000 रुपए और चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिल चुकी है. 22 अप्रैल 2025 को सोना 99 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. उसके बाद से लगातार सोने की कीमतों में थोड़ी कमी दर्ज की जा रही थी, परंतु आज सोने की कीमतों में फिर से वृद्धि देखने को मिली है.

22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी 793 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है. इसके बाद कीमते 86000 के आसपास पहुंच गई है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में गोल्ड की कीमतों में और भी इजाफा देखने को मिल जाए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.