हरियाणा में आज दिखेगा पक्षिमी विक्षोभ का असर, उत्तरी जिलों में बरसात की बनी संभावना

हिसार, Haryana Weather Update | हरियाणा में मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था, लेकिन फिर भी बरसात नहीं हुई. मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को इसके प्रभाव से उत्तरी जिलों में हल्की बरसात होने की संभावना बनी हुई है. इस विषय में जानकारी देते हुए मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय बना हुआ है, जिसका असर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली पर देखने को नहीं मिल रहा है.

Barish Weather

इस कारण बढ़ रहा पारा

पश्चिमी और मध्य हिस्सों में पश्चिमी उष्ण गर्म हवाएं सिंध और राजस्थान के गर्म रेगिस्तान से होकर आ रही हैं. इससे राज्य के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. दूसरी तरफ प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों पर उत्तरी हवाएं चल रही हैं, जिस कारण तापमान में ज़्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है. कल सबसे अधिक तापमान सिरसा जिले का 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान भिवानी जिले का 31.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

आने वाले दिनों में बरसात की उम्मीद

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं, लेकिन बाकी जिलों में तापमान में इज़ाफा दर्ज किया जाएगा. 23 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 24 मई को अरब सागर पर एक चक्रवातीय तूफान बनने की संभावना बनी हुई है. राज्य में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद, 28 से 31 मई के दौरान बरसात के आसार बने हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts