नई दिल्ली, Today Gold Price | सोना- चांदी में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. भारत में इन दिनों लगातार सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, सोने का भाव आज हरे निशान पर ओपन हुआ है. कल की तुलना में आज सोने की कीमतों में 500 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
कीमतों में बड़ा बदलाव
24 कैरेट गोल्ड की कीमत 98,200 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 90,000 रुपये के आसपास है. घरेलू स्तर पर ज्वेलर्स और रिटेल खरीदारों की ओर से लगातार मजबूत खरीदारी की जा रही है. शादी- विवाह के सीजन और सुरक्षित निवेश के वैकल्पिक तौर पर भी सोने की मांग में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात की जाए, तो सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.
इसका मुख्य कारण अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यूरोपियन संघ के प्रोडक्ट पर 50% शुल्क लगाने की समय सीमा को आगे बढ़ाने को माना जा रहा है. इन दिनों गोल्ड की कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज मंगलवार को 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 90,100 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 98,280 रुपए के आसपास है. इसके विपरीत, मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,950 पर बनी हुई है.
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें गोल्ड
सोने के साथ- साथ चांदी की कीमतों में भी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये के आसपास बनी हुई है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा रुक जाना चाहिए क्योंकि अभी गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो एक बार उसकी शुद्धता अवश्य ही चेक कर लें, अर्थात आपको हॉलमार्क का गोल्ड ही परचेज करना चाहिए. आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल ही ज्वेलरी के लिए किया जाता है.
