हरियाणा के जींद में बनेगी पहली वर्ल्ड क्लास सिख यूनिवर्सिटी, हाइवे के किनारे लगती जमीन चयनित

जींद | हरियाणा के जींद जिले से सिख समुदाय से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) जींद में वर्ल्ड क्लास सीख यूनिवर्सिटी का निर्माण करेगी. कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने अपने कार्यकाल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान करते हुए कहा कि इस यूनिवर्सिटी के लिए जींद में NH- 152D के किनारे 750 एकड़ जमीन चयनित की गई है.

Exam Jobs

धर्म- शिक्षा का केंद्र बनेगी यूनिवर्सिटी

कुरूक्षेत्र में मीडिया से बातचीत करते हुए जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि यह यूनिवर्सिटी गुरू तेग बहादुर जी को समर्पित रहेगी. हालांकि, नाम को लेकर सुझाव भी मांगे गए हैं. इस यूनिवर्सिटी को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड जैसी यूनिवर्सिटी के मॉडल का अध्ययन किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जींद में बनने वाली सिख यूनिवर्सिटी केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं बल्कि सिख धर्म, अध्यात्म, पर्यावरण संरक्षण और संतुलित जीवन को भी बढ़ावा देगी. झींडा ने बताया कि इस संस्थान की रूपरेखा तैयार करने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर और शिक्षाविदों से बातचीत जारी है और 6 जून को इसपर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

सरकारी फंड का नही होगा सहयोग

HSGMC के प्रधान ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट पर लगभग 1 हजार करोड़ रुपए की अनुमानित राशि खर्च होगी. इस पूरे प्रोजेक्ट को संगत के सहयोग से तैयार किया जाएगा और सरकार से एक पैसे का भी सहयोग नहीं लिया जाएगा. अनुमति और कागजी प्रक्रिया के लिए सहयोग जरूरी रहेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.