नई दिल्ली, Gold Rate Today | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. बता दे कि सोने के भाव में आज आग लग गई है. देश में 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. आज हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर
जैसा की आपको पता है कि भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं में शामिल किया जाता है अर्थात शादी विवाह के मौके पर हमेशा से ही सोना खरीदने की परंपरा भारत में रही है. भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 1000 रुपए के आंकड़े को पार कर चुके हैं. ईरान- इजरायल वॉर की वजह से भी गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है.
2 महीने बाद गोल्ड सर्राफा बाजार में 100000 रुपये के आंकड़े को पार कर गया है. दिल्ली- मुंबई- राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 1600 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है. इसके विपरीत अगर 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 93 में 94 हजार के बीच बनी हुई है.
चांदी की कीमत हर दिन बना रही नया रिकॉर्ड
चांदी की कीमतों की बात की जाए तो उसमें भी पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 9 हजार रुपए से ज्यादा है चांदी की कीमतों में शुक्रवार की तुलना में आज तकरीबन 1000 रुपये तक की वृद्धि देखने को मिली है. कई एक्सपर्ट का मानना है कि जल्द ही चांदी की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि होने वाली है. इसके बाद चांदी 120000 के आंकड़े को भी पार कर सकती है.
अगर आप भी गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आप कर सकते हैं क्योंकि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में आपको जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है. गोल्ड में निवेश करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आपको हमेशा 22 कैरेट गोल्ड में निवेश करना चाहिए, क्योंकि इसी का इस्तेमाल ज्वेलरी के लिए किया जाता है. सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है, परंतु इसका इस्तेमाल ज्वेलरी में नहीं होता क्योंकि यह ज्यादा मजबूत नहीं होता.
