अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में कमी का दौर जारी, भारत में क्या पड़ेगा कीमतों पर प्रभाव

नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है. इसके बावजूद भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी तक किसी प्रकार का कोई भी बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें और इसमें पिछले काफी समय से बदलाव क्यों नहीं हो रहा है, इस बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.

Crude Oil Kaccha Tel

आज कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

17 जून यानी कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. पहले की तरह ही पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर दामों पर बनी हुई है. हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया जाता है. आज भारत में कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का दौर जारी है. उसके बावजूद, सरकार की तरफ से भारत में दामों में कोई भी कमी नहीं की गई है.

देश के प्रमुख शहरों में कीमतें

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बात की जाए, तो आज पेट्रोल की कीमत 94.72 और 87. 62 रुपए दर्ज की गई है. इसके अलावा, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपए रही है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104 रुपये से ज्यादा है.

अगर आप पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन भी इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं या फिर आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट को डाउनलोड कर सकते हैं, वहां पर भी आपको इस बारे में जानकारी मिल जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.