भिवानी: 40 साल बाद बदलेगी इस कच्चे रास्ते की तस्वीर, पहली बार बनेगी पक्की सड़क

भिवानी | बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की 40 साल पुरानी मांग पूरी होने जा रही है. बता दें कि बवानीखेड़ा- भुरटाना संपर्क मार्ग के नवनिर्माण का आज स्थानीय बीजेपी विधायक कपूर सिंह बाल्मीकि ने शुभारंभ कर दिया है. इसके निर्माण पर 2.35 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इस कार्य को हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया गया है.

Village Road Sadak Firni

पहली बार पक्का बनेगा रास्ता

बता दें कि गांव भुरटाना से बवानीखेड़ा को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग अभी तक कच्चा रास्ता ही रहा है और आजतक एक बार भी इसका पक्का निर्माण नहीं हुआ है. ऐसे में बारिश के मौसम में यह रास्ता पानी और कीचड़ से भर जाता है. जिससे लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी झेलनी पड़ती है. राहगीरों का पैदल चलना दूभर हो जाता है और वाहन कीचड़ की दलदल में फंस जाते हैं.

ऐसे में इस रास्ते के पक्के निर्माण से न केवल आवाजाही आसान और सुरक्षित होगी बल्कि बुरटाना गांव की जनता को बवानीखेड़ा तक सीधे और तेज संपर्क मार्ग की सुविधा मिलेगी. इससे लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

विधायक ने किया शुभारंभ

भुरटाना- बवानीखेड़ा संपर्क मार्ग का आज बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक कपूर सिंह बाल्मीकि ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया. इस मौके पर संतों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उन्होंने इस रास्ते के पक्के निर्माण कार्य को शुरू करवाया. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लोगों को कच्चे रास्ते की जगह पर पक्की सड़क की सौगात मिलेगी. जिससे आमजन का सफर आसान व सुरक्षित हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.