Gold हुआ सस्ता; आज कीमती धातु में 1 हजार से ज्यादा की गिरावट, जानिए 2 जुलाई के नए रेट

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. आज सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है. आज महीने का दूसरा दिन है और गोल्ड की कीमतों में हजार रुपए से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Gold And Silver

सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,500 रुपये के आसपास है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 90300 रुपये के आसपास है. देश में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 1 लाख 10 हजार 700 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास व्यापार कर रहा है. चांदी के कीमतों में 3000 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. एक तरफ जहां सोने की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है. दूसरी तरफ चांदी की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है.

हर दिन बढ़ रही चांदी की चमक

बुधवार 2 जुलाई 2025 सोने की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है आज देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,000 के आसपास है. 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 98,560 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है. देश के कई बड़ी शेहरो लखनऊ- जयपुर- पटना आदि में भी सोने की कीमतें इसी प्रकार ही बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना, चांदी भी हाई से नीचे; जानिए 19 अप्रैल 2026 के रेट

चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही चांदी की कीमतें 120000 रुपए के आंकड़े को भी पार कर सकती है.

सोने की कीमतों में बदलाव की वजह

भारत में हर दिन सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. इसके कई सारे फैक्टर होते हैं, जैसे दुनिया में सोने का रेट क्या है डॉलर और रुपए की कीमत में कितना फर्क आता है, सरकार की तरफ से कितना टैक्स लगाया गया, आदि फैक्टर पर गोल्ड की कीमतें डिपेंड करती है. इसी वजह से इसमें हर दिन बदलाव देखने को मिलता है. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. सबसे शुद्ध सोना वैसे तो 24 कैरेट गोल्ड होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.