प्रजापति समाज के लिए हरियाणा CM की बड़ी घोषणाएं, भिवानी को 240 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात

भिवानी | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज भिवानी पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यस्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस समारोह में उनके साथ लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, स्थानीय बीजेपी विधायक घनश्याम सर्राफ सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

CM Nayab Singh Saini

करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की सौगात

इस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमने समाज के हर वर्ग के उत्थान और हर क्षेत्र के एक समान विकास ‘हरियाणा एक- हरियाणवी एक’ की भावना से काम किया है. इस अवसर पर उन्होंने भिवानी जिले को 234 करोड़ रूपए की परियोजनाओं की सौगात दी.

सीएम ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति समारोह के शुभ अवसर पर इन विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करने का मौका मिला है, जिसकी मुझे बेहद खुशी है. उन्होंने हमें सिखाया है कि एक समाज का संगठित निर्माण कैसे होता है. हमें इस बात की खुशी हैं कि मनुष्यों में कलाकार के रूप में दक्ष प्रजापति हुए हैं. मैं यहां उपस्थित सभी लोगों को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती की शुभकामनाएं देता हूं.

इन परियोजनाओं का शिलान्यास

  • 27. 25 करोड़ रुपए से बापोड़ा गांव में स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना के तहत सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट. 13. 86 करोड़ रुपए से बापोड़ा गांव में स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना के तहत पेयजल योजना.
  • 39 करोड़ रुपए से धनाना गांव में पेयजल योजना. 33.39 करोड़ रुपए से धनाना गांव में ही सीवरेज सुविधा व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट.
  • 17. 60 करोड़ रुपए की लागत से कैरू तथा धनाना के लिए 33 kV सब स्टेशन का शिलान्यास.
  • 3.30 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गांव बिधनोई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भवन निर्माण कार्य.
  • साढ़े 55 लाख राशि की लागत से तोशाम क्षेत्र में गांव खानक, भेरा, मंढाण, इंदीवाली के अलावा मंढाणा और चंदावास में उप- स्वास्थ्य केंद्र के भवनों का शिलान्यास.
  • 5. 25 करोड़ रुपए की लागत से नगर परिषद भिवानी के अंतर्गत रेलवे स्टेशन से सराय चौपटा तक मॉडल रोड का निर्माण कार्य.

इन परियोजनाओं का उद्घाटन

  • 35. 48 करोड़ रुपए की लागत से सोरा डिस्ट्रीब्यूटरी
  • 19.59 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित दादरी फीडर तथा भिवानी सब ब्रांच के कार्य.
  • 15 करोड़ की लागत से दमकौरा डिस्ट्रीब्यूटरी के जीर्णोद्धार कार्य.
  • 8 करोड़ रुपये की लागत से गांव बुद्धशैली में नवनिर्मित 33 kV सब स्टेशन.
  • 5. 9 करोड़ रुपए की लागत से लोहारू के गांव हाजमपुर, जगरामवास, ढाणी गंगा बिशन, सोहांसड़ा तथा सूर्यनगर में डिस्ट्रीब्यूटरी से अंडर ग्राउंड डीआई पाइप लाइन.
  • सवा 4 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन तथा चारदीवारी.

प्रजापति समाज के लिए बड़ी घोषणाएं 

सीएम नायब सैनी ने प्रजापति समाज के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि अगले 15 दिनों में प्रदेश के 2 हजार गांवों में प्रजापति समाज के लोगों को जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी. वहां प्रजापति समाज को खसरा नंबर सहित जमीन की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी. भिवानी में 105 गांवों में जनसंख्या के अनुसार 5 एकड़ जमीन प्रजापति समाज को दी जाएगी.

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सूक्ष्म उद्यम शुरू करने वालों को हरियाणा ग्रामीण औद्योगिक योजना के तहत वित्तीय सहायता दी जाएगी. इसके तहत, प्रदेश के B, C और D श्रेणी के ब्लॉकों में मशीनरी तथा भवन निर्माण में किए गए पूंजीगत निवेश में 15% की दर से पूंजीगत सब्सिडी दी जाएगी. इसके अलावा, 7 वर्षों के लिए सावधि ऋण और 7% या उसके भीतर 8 लाख रुपए तक की सब्सिडी भी दी जायेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.