नई दिल्ली, Today Gold Price | जब से सावन का महीना शुरू हुआ है, तभी से ही गोल्ड की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है. अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. आज की इस खबर में हम आपको देश के कई बड़े शहरों में गोल्ड की कीमतों के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.
देखिए आपके शहर में सोने की आज की कीमत
आज 18 जुलाई शुक्रवार को देश के अधिकतर शहरों की बुलियन मार्केट में सोने के दाम काफी फ्लैट नजर आ रहे है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो वह भी 114000 रुपये के करीब बनी हुई है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतों में कल की तुलना में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है. 22 कैरेट सोने की कीमत 91140 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास ही बनी हुई है. वही, 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो वह 1 लाख से कम है.
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से सबसे बड़ी सुरक्षित निवेश की मांग में कमी है. इसी वजह से लगातार सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है. इसी वजह से शादी विवाह के अवसरो पर सोने की कीमतों में वृद्धि देखने को मिलती है.
इस वजह से हो रहा कीमतों में बदलाव
भारत में सोने की कीमतें कई फैक्टर पर डिपेंड करती है. हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है, पिछले कुछ समय से चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में चांदी की कीमतें 120000 रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है.
अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है क्योंकि इन दिनों कीमतों में कमी का दौर जारी है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिल जाए. इस साल अब तक सोने की कीमतों में 25000 से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिल चुकी है.
